तारापुर राजनीति

चिराग पासवान के नेतृत्व में ही सूबे का विकास संभव :  लोजपा (आर) 

310 Views

चिराग पासवान के नेतृत्व में ही सूबे का विकास संभव :  लोजपा (आर) 

तारापुर।

राजगीर में होने वाली आगामी 22 से 24 सितंबर 2022 को कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को लेकर लोजपा (रामविलास) के तारापुर कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ गुड्डू के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव  सह नवगछिया जिला प्रभारी रविंद्र पासवान एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार थे। संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान कर रहे थे।  

मुख्य अतिथि  रविंद्र पासवान ने कहा कि पार्टी का राजगीर में होने वाला प्रशिक्षण शिविर आगामी 22 से 24 सितंबर तक होगी। यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए एक मजबूत विकल्प होगा। आने वाला समय चिराग पासवान के नेतृत्व में ही सूबे का विकास संभव है।

जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों के साथ सभी लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारी भाग लेंगे।

विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर चौधरी एवं डॉ. सर्वेश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार बाढ़ एवं सुखाड़ से घिरा हुआ है। प्रतिदिन कहीं ना कहीं हत्या हो रही है। बाढ़ पीड़ित को देखने वाला कोई नहीं है। कई भयानक बीमारियां उत्पन्न होने की स्थिति बनी हुई है। गरीब बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। जातिवादी शक्तियां बिहार की सत्ता को किसी प्रकार से हथियाने के चक्कर में लगी है।

बैठक में जीवन सिंह ,संजय ठाकुर, वीरेंद्र शाह ,रामप्रवेश सिंह ज्योतिष पासवान आईटी  सेल के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नितेश सिंह ,मजदूर सेल के जिला अध्यक्ष नवल किशोर पासवान, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवव्रत पासवान ,विनोद सिंह ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद शहजाद आलम ,संजय झा ,उमेश पासवान ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ सा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कलावती देवी रंजीत कुमार  आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *