राजनीति हवेली खड़गपुर

राजद जिला महासचिव ने जिला अध्यक्ष का फूंका पुतला, मनमाने तरीके से नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करने का लगाया आरोप,

506 Views

राजद जिला महासचिव ने जिला अध्यक्ष का फूंका पुतला,

मनमाने तरीके से नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करने का लगाया आरोप,

हवेली खड़गपुर।  

नगर के अंबेडकर चौक पर राजद जिला महासचिव विपिन खिरहरी के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने  जिला डॉ. अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह का पुतला दहन किया।  उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष द्वारा खड़गपुर प्रखंड में अनदेखी की जा रही है और कागजी माध्यम के अनुसार प्रखंड अध्यक्ष का गुप्त रूप से चुनाव कर लिया गया। किसी भी सक्रिय सदस्य या किसी पंचायत अध्यक्ष को जानकारी तक नहीं हुई और नगर अध्यक्ष का भी यही हाल रहा। किसी भी नगर क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं को जानकारी तक नहीं हुई। ये लोग पार्टी को पैकेट में लेकर चलाना चाहते हैं। इससे राजद कमजोर होगी। उन्होंने  तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मांग किया कि जिला अध्यक्ष पर उचित कार्रवाई की जाए। पार्टी के सिद्धांत के अनुसार  प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया कि  जिला राजद जिलाध्यक्ष देवकीनंदन पर पार्टी के संविधान के तहत उचित कार्यवाही कर और खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव फिर से और नगर अध्यक्ष का चुनाव फिर से कराया जाय। मौके पर दिवकांत दिवाकर, पप्पू यादव ,दिलीप तूरी ,पवन यादव, किशोरी यादव, राहुल कुमार ,चंदन यादव,संतू यादव ,हीरा अंसारी, दीपक कुमार,  अखलू बिंद अन्य  कार्यकर्ता थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *