मुंगेर राजनीति

राजद कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशी का किया अभिनंदन,

435 Views

राजद कार्यकर्ताओं ने एमएलसी प्रत्याशी का किया अभिनंदन,

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दिया संदेश,

मुझे एमएलसी नहीं राजद परिवार का एक अंग समझें : अजय,

हवेली खड़गपुर। 

 मुंगेर एमएलसी अजय कुमार सिंह एक दिवसीय दौरे पर हवेली खड़गपुर पहुंचे। जगह जगह पर राजद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस क्रम में वे पूर्व जिला महासचिव महेंद्र यादव व महिला नेत्री डॉ. विजया लक्ष्मी यादव  के आवास पर रुके और क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए। मुख्य रूप से नगर के सोहन यादव चौक स्थित सहदेव सहज के आवास पर अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में प्रखंड के कार्यकर्ताओं से मिले और आभार व्यक्त करते हुए कहा के आप लोगों के सहयोग से एमएलसी का प्रमाण पत्र मिल गया। प्रमाण पत्र मिलना अलग बात है, पर मुझे आप राजद परिवार का अंग समझे और जो भी सामूहिक समस्या या विकास कार्य होगा, किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकेत देते हुए कहा कि मेरे अंदर 13 विधानसभा क्षेत्र आता है। एक विधानसभा क्षेत्र में काम करना कितना मुश्किल होता है, आप सभी जानते हैं। फिर भी हम सभी मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं किसी व्यक्तिगत उलझन भरे कार्यों का निष्पादन नहीं कर पाऊंगा। पर सामूहिक रूप से एक 5 सदस्य कमेटी का गठन कर लीजिए और उस कमेटी के द्वारा सुझाए गए कार्यों को मैं अवश्य करूंगा। इसी बीच लोगों ने खड़गपुर झील से होने वाले सिंचाई व्यवस्था का प्रश्न उठाया। उन्होंने तुरंत सिंचाई मंत्री को फोन लगाकर बात करने का प्रयास किया। पर वार्ता नहीं हो पाई। लोगों ने शिकायत की कि खड़गपुर झील में मत्स्य विभाग द्वारा टेंडर कर देने से मछली के ठेकेदार द्वारा पानी को सुखा दिया जाता है, जिसके कारण सिंचित क्षेत्र में भी पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण धान की खेती प्रभावित हुई है। अभिनंदन समारोह का नेतृत्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने की। 

नगर अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने कहा कि पहली बार आप हवेली खड़गपुर में हम लोगों के बीच आए। मैं राजद परिवार की ओर से आपका अभिनंदन स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी मिलती है जब हमारे नेता हमारे बीच होते हैं। मौके पर पूर्व मुखिया दयानंद यादव निराला, केदार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी, अशोक यादव,  मोहम्मद रउफ खां, निरंजन यादव, गजनफर अली खां, डॉ.विजया लक्ष्मी यादव, पूर्व प्रमुख देवन यादव एवं अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *