सम्राट चौधरी को विरोधी दल का नेता बनाये जाने पर तारापुर वासियों में खुशी,
तारापुर।
बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी को विरोधी दल का नेता बनाये जाने पर तारापुर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर कुँवर सिंह एवं लोजपा आर के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने तारापुर के मान सम्मान को हमेशा बढ़ाया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा एक सशक्त विपक्ष बनकर सरकार की कमियों को उजागर करने में कामयाब होगा। वे किसी जाति या धर्म विशेष के नेता नहीं है बल्कि वे आम आवाम के नेता है। सतापक्ष में रहने के बावजूद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को आईना दिखाने का काम किया था। मुझे पूर्ण विश्वास है, वे पूरी तन्मयता व आक्रामकता के साथ सड़क से सदन तक विपक्ष की आवाज़ बनेंगे और पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। आशा करता हूँ कि वे एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएँगे। बधाई देने वाले में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बिनीत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, मनमोहन चौधरी, शंभु शरण चौधरी, मनोरंजन चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हैं।

बोले सम्राट :-
सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार लोकसभा व विधानसभा चुनाव में शान से कमल खिलेगा। बिहार की जनता देख रही है कि कैसे जदयू और राजद जनादेश का मख़ौल उड़ा रही है। 2024 और 2025 के चुनाव में जनता नीतीश जी को जरूर सबक सिखाएगी।