असरगंज खास खबर

एसडीओ ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण,

400 Views

एसडीओ ने किया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण,

असरगंज।

तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने असरगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं आवास योजना की जांच किया।बतादें कि अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार ने असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय बैरांय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय पंजी का जांच किया।मध्याहन भोजन सुचारू रूप से चल रहा था।आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या -63 में बच्चे की संख्या -26 था।मध्याहन भोजन में रसिया बनाया गया था।जिसको खाकर खुद उन्होने जांच किया।वही बच्चों को झोपड़ी में पढ़ाने को लेकर उन्होने कहा कि बच्चों को झोपड़ी में नही पढाना है।

सुपरवाईजर शिवानी कुमारी को किसी सरकारी भवन में व्यवस्था करने का निर्देश दिया।वहीं बेरांय गांव में शौचालय का निरीक्षण किया।04 साल पहले गृजनंदन साह का शौचालय बना था। जो आधा अधूरा था।पूछने पर उन्होने बताया पैसा नही मिला है। आवास योजना सहायक को इसका जांच करने को कहा गया।इंदिरा आवास में अजीत दास की पत्नी फूलकुमारी व दशरथ कुमार की पत्नी चंदा देवी का आधा अधूरा मकान बना था।पूछने पर उसने बताया दो किस्त का पैसा मिला पर आगे का पैसा नही मिला है।बेरांय गांव का वार्ड न0-3 में 165 घर है।जिनमें पानी का रफ्तार कम है।इससे पेयजल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से बात करने पर उन्होने कहा दो तीन दिन में काम पूरा हो जायेगा।बेरांय गांव के महादलित टोला में अजय पावान, मुकेश तांती,धर्मेन्द्र तांती,रामलगन पासवान,बहादूर पासवान ने कहा कि एक साल से 25 घर में 500से 600 फीट का रास्ता नहीं के कारण यहां नल जल के कार्य नही हुआ है।25 घर में नल जल का कार्य नही है।इस पर तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी नेे स्कुृटिव इंजीनयर से बात किया गया।सभी लाभों को आश्वासन दिया कार्य पूरा हो जाएग।वहीं मध्य विद्यालय बदरखा का जांच किया गया।जिसमें 137 बच्चों का पंजी में नाम दर्ज है।64 बच्चे ही उपस्थित थे।मध्याहन भोजन का 04 क्विंटल चावल बचा था। छात्र छात्राओं मध्याहन भोजन के बारे में पूछे जाने पर बताया मीनू के हिसाब से मध्याहन भोजन चल रहा है।उन्होने बच्चे को अपना नंबर दिया और कहा हमे सारी जानकारी उपलब्ध कराना है।शिक्षक समय से आते है कि नही या और भी किसी प्रकार की परेशनी हमें बताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *