मुंगेर शिक्षा

33वाँ क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता-2022 का उदघाटन,

620 Views

33वाँ क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता-2022 का उदघाटन,

मुंगेर।

छात्रों को नित्य प्रतिदिन योगाभ्यास को अपनाना चाहिए। कर्मयोग, भक्तियोग, अष्टांग योग द्वारा ही जीवन में उल्लेखनीय सफलता हासिल किया जा सकता है। उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह निदेशक शिक्षा विभाग विद्या सागर सिंह ने कही। वे सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशाल में विद्या भारती उत्तर-पूर्व क्षेत्र द्वारा आयोजित 33वाँ क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता-2022 के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे।

  भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती ने बालक-बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए योग एवं अन्य केन्द्रीय विषयों को समाज में कारगर एवं प्रभावी रूप में अपनाया है। योग एवं साधना द्वारा ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

अध्यक्षीय उदबोधन में विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री डा. कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि ऋगवेद, कठोपनिषद् में योग द्वारा आत्मा को परमात्मा से जोड़ा जाता है। विद्या भारती ने प्रारंभ से ही योग की शिक्षा दी है। वास्तव में योग जीवन जीने की कला और विज्ञान है। 85 प्रतिशत रोग मन से जुड़ा है और 15 प्रतिशत बाहरी कारणों से होता है। मन के नियंत्रण के लिए योग अत्यावश्यक है। नियमित रूप से योग कर जीवन सुखमय बनाया जा सकता है।

योगासन प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए लोक शिक्षा समिति के सहसचिव राम लाल सिंह ने कहा कि जो जितना तपता है वो उतना ही चमकता है। यह न सिर्फ शिक्षा बल्कि पूरे जीवन को यशस्वी बनाने के लिए योगाभ्यास में भी लागू होता है। 

अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय योग प्रमुख राजेश कुमार रंजन के द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सह निदेशक शिक्षा विभाग विद्या सागर, विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री डा. कमल किशोर सिन्हा, भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, लोक शिक्षा समिति के सहसचिव राम लाल सिंह, क्षेत्रीय योग प्रमुख राजेश कुमार रंजन, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, पटना विभाग के विभाग प्रमुख रमेश मणि पाठक, एवं विशिष्ट अतिथि मंत्रनिधि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर, वंदना, योग संकल्प एवं शांति मंत्र से हुआ।

 इस अवसर मुंगेर विभाग के विभाग प्रमुख सतीश कुमार सिंह, क्षेत्रीय योग सह प्रमुख धनंजय शर्मा, उमाशंकर पोद्दार, कार्यक्रम प्रमुख विधान कुमार, सहप्रमुख राजा राम सिंह प्रतियोगिता प्रमुख अमृता चैधरी, सहप्रमुख छाया रानी, उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *