लोजपा (आर) के जिला अध्यक्ष को भ्राता शोक,
मुंगेर।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू के बड़े पापा के बड़े पुत्र मोहन साहू का कोलकाता ट्रेन दुर्घटना में निधन हो गया। मोहन साहू के निधन की खबर सुनकर स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोजपा (आर) के जिला कमेटी सहित कार्यकर्ताओं ने मोहन साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया।