स्कूली बच्चों के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा,
असरगंज।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को संत मां ब्रज रानी विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं के द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। तिरंगे को हाथों में लेकर देश भक्ति का जज्बा के साथ अपने घरों में 13 से 15 तक राष्ट्र ध्वज फहराने हेतु बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया ।

तिरंगा यात्रा रहमतपुर बासा विक्रमपुर मारवाड़ी टोला असरगंज बाजार रहमतपुर होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। रैली के दौरान छात्रों ने राष्ट्र ध्वज फहराएंगे भारत की शान बढ़ाएंगे, सोना है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है, भारत माता की जयकारा लगाते रहे। बच्चों की जय कारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। मौके पर व्यवस्थापिका मधु बालिका ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर बच्चे के मन मे आजादी के इतिहास की जानकारी के साथ झंडे का सम्मान हो बच्चों में देशभक्ति का जज्बा भरा जाये।वहीँ प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा की हिंदुस्तान के लिए इससे बड़ा कोई पर्व नहीं हो सकता इसलिए हमलोग इसको पूरे जोश से मना रहे हैं।