उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : ईशु यादव,
छात्र राजद के जिला अध्यक्ष ईशु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार की राजनीति के सत्ता से अलग होना देश हित में देश के राजनीति के लिए महागठबंधन का शुभ संकेत है। ईशु यादव ने कहा कि अब बिहार से देश की राजनीति की दशा दिशा तय होगी। बिहार में प्रत्येक साल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं को सरकारी नौकरी दिया जाएगा।

जातिगत जनगणना कराया जाएगा। महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा। जिले से प्रखंड में गरीबों को अपना अधिकार मिलेगा। घूसखोरी, कमीशन खोरी, स्टीमेट घटोला बंद होगा। समान स्वास्थ्य एवं समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाएगा।