मुंगेर राजनीति

बिहार मॉडल पर 2024 में केंद्र में होगी महागठबंधन की सरकार : रघु,

323 Views

बिहार मॉडल पर 2024 में केंद्र में होगी महागठबंधन की सरकार : रघु,

 जिला जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनोज कुमार रघु प्रेस बयान जारी कर महागठबंधन की सरकार के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठित बिहार मॉडल पर 2024 में केंद्र में  महागठबंधन की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की मोदी सरकार को विपक्षी एकता के बलबूते  नीतीश कुमार के नेतृत्व में उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारा पूरी तरह बिहार में बरकरार रहेगी।  सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास की गति को मिलेगा। उन्होंने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोप की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बौखला गए हैं। सत्ता से बाहर आते ही अनाप-शनाप बयान देने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का बिहार में ही नहीं पूरे देश में सांप्रदायिक एजेंडे का मजबूती के साथ विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही समय पर सही निर्णय लेकर भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। महाराष्ट्र के तर्ज पर भाजपा द्वारा खेल खेला जा रहा था, खेल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराम लगा कर भाजपा को सत्ता से हटाकर किनारे लगाने का काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय से पूरे देश के विपक्षी पार्टियों में एकता का संदेश गया है  और भाजपा मुक्त भारत बनाने की दिशा में मजबूती आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *