मोहर्रम पर्व 2022 को शांतिपूर्ण मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक,
मुंगेर।
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संग्रहालय सभागार में मोहर्रम पर्व 2022 को शांतिपूर्ण मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी। मुंगेर शहरी क्षेत्र में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया नहीं निकालने की परंपरा रही है। दिनांक 09 अगस्त 2022 को मोहर्रम मनाये जाने की संभावना है। साथ ही विषहरी पूजा का आयोजन किया जायेगा। उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा शहर में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था करने, जर्जर सड़कों की मरम्मति करने तथा शहरी अतिक्रमण हटाने के बिन्दु पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। पुलिस प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण हेतु चैक चैराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखने का निदेश दिया गया। डीजे का इस्तेमाल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उप नगर आयुक्त को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया।

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर इस बार हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर बैठक कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निदेश दिये। डाक घर के समीप तिरंगा का स्टॉल लगाया जायेगा। जीविका का निदेश दिया गया कि तिरंगा का स्टॉल लगाये। गत वर्ष की भांति कोविड 19 के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष भी आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जायेगा। सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने का निदेश प्राप्त है। किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा। शहर के चौक चौराहे पर अपने अपने घरों को सजाने का भी निदेश दिया गया है। बेहतर ढंग से सजाने वाले को पुरस्कृत भी किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पोलो मैदान में पूर्वाह्न 09ः05 में झंडोतोलन से किया जायेगा। फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त महादलित टोलों में हर वर्ष की भांति झंडोतोलन कार्यक्रम होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र शाही, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्रीमती खुशबू गुप्ता आदि थे।