माॅटिवेटर एवं शिक्षक की भूमिका में नज़र आये जिला पदाधिकारी,
मुंगेर।
विद्यालयों में बेहतर साफ सफाई देखने के लिए जिला पदाधिकारी ने स्थानीय चंद्रशेखर सिंह बालिका उच्च विद्यालय वासुदेवपुर पहुॅचे। जहां वे बच्चों के बीच माॅटिवेटर एवं शिक्षक के भूमिका में नज़र आये। बच्चों एवं शिक्षकों से शैक्षणिक व्यवस्था एवं उसकी ज्ञान की जानकारी दी।

इसी क्रम में विद्यालय परिसर से 05 बच्चों को चहलकदमी करते हुए देखा गया जो नशा, गुटखा खा रहे थे। सभी को उनके अभिभावक को सूचना दी गयी। उन्हें सख्त हिदायत देते हुए बांड के साथ छोड़ने का निदेश थानाध्यक्ष को दिया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को उन्हें सुखद भविष्य के साथ जोडे़। युवा वर्ग को नशे की दुनिया में न जाने दे। आपका होनहार बच्चे ही आपका भविष्य है।