आस्था हवेली खड़गपुर

अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन, संसार एक कर्म क्षेत्र है, हम सभी परमात्मा की संतान हैं : रानी दीदी,

421 Views

अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन,

संसार एक कर्म क्षेत्र है, हम सभी परमात्मा की संतान हैं : रानी दीदी,

हवेली खड़गपुर।

 नगर के यूको बैंक के समीप प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर से चल कर आई ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिहार झारखंड प्रभारी राज रागिनी रानी दीदी ने मुख्य अतिथि सहित पत्रकारों, स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं को रक्षा सूत्र बांधकर सभी लोगों को स्वयं, देश, समाज और संसार हित में एक संकल्प लेने को कहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत ” स्वागत करते हैं दिल से आपका…. एवं स्वागत नृत्य चहक उठी है वादियां चरण जो आपकी पड़ी… से हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक गणेश पासवान, रानी दीदी, अनीता दीदी, स्नेहा दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। खड़गपुर शाखा की स्नेहा दीदी ने रानी दीदी, अनीता दीदी, मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गणेश पासवान का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर किया। रानी दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संसार एक कर्म क्षेत्र है, हम सभी परमात्मा की संतान हैं।

सुख शांति दाता की संतान शांति दाता होते हैं हम प्रेम ज्ञान चेतन शक्ति स्वरूप हैं। उन्होंने ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि इसमें भी सत्संग होता है, पर जहां सत्संग होते हैं,  सत्संग सुनकर लोग भूल जाते हैं। पर ईश्वरीय  विश्वविद्यालय में हम पाठ पढ़ाते हैं, शिक्षा देते हैं। हमारा पहला पाठ मैं कौन हूं ? शरीर पंच तत्वों से बना है? आत्मा अमर है? आत्मा एक को छोड़ दूसरे में प्रवेश करते हैं? फल भोगने में परतंत्र हैं? अच्छे बुरे कर्मों का फल भोगना होता है आदि बातों का अध्ययन करते हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से केंद्र पर आकर 1 सप्ताह 1 घंटे का क्लास करने का अनुरोध करते हुए कहा  ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करने से जीवन सुख में होगा। जीवन त्योहार बन जाएगा।

मुख्य अतिथि शकुनी चौधरी ने अपने देश सेवा की कहानी को दोहराते हुए कहा कि चीनी – हिंदी भाई भाई बोलने और गले को भी काट दिया। देश पर  किसी न किसी की बुरी नजर होती है, पर भारत को ईश्वरीय शक्ति प्राप्त है। इंसान इंसान से नफरत, भाई से बहन का प्यार घटा है। कवि ने कहा मनुष्य इतना जहरीला हो गया है सर्प के मनुष्य को काटने पर सांप मर जाता है। विशिष्ट अतिथि गणेश पासवान व अनीता दीदी ने रक्षाबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कोई बंधन में नहीं रहना चाहता है, पर रक्षाबंधन भाई बहन के निर्मल प्रेम का त्यौहार हैं। इस बंधन को सभी बंधना पसंद करते हैं। रक्षाबंधन भगवान मनुष्य के सुरक्षित जीवन के लिए बांधते हैं। रक्षाबंधन भगवान की उपस्थिति का अनुभव कर आएगा। शुभ, दृढ़ संकल्प, स्वयं की, राष्ट्र, परिवार, विश्व की सुरक्षा का संकल्प लेना ही रक्षाबंधन है। मौके पर क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल के सेक्रेटरी प्रणब कुमार सिट्टू, प्रो. महेश चंद्र चौरसिया, राकेश चंद्र सिन्हा, मीडिया कर्मी सहित अन्य थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *