खास खबर हवेली खड़गपुर

एबीवीपी की जिला स्तरीय बैठक,

308 Views

एबीवीपी की जिला स्तरीय बैठक,

 हवेली खड़गपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला स्तरीय बैठक सब्जी मंडी हनुमान मंदिर परिसर में जिला संगठन मंत्री दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बिहार प्रांत द्वारा निर्धारित आगामी कार्य योजना से सभी को अवगत कराया। जिसमें स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत झंडोत्तोलन करने के संबंध में, आगामी 20 अगस्त से 5 सितंबर तक सदस्यता अभियान प्रारंभ करने एवं विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधि सही करने के लिए आंदोलन पर चर्चा की गई।

इन सभी विषयों पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपना अपना सुझाव दिया। साथ ही बैठक में  आगामी सदस्यता अभियान हेतु हवेली खड़गपुर के विक्की रॉय को जिला सदस्यता अभियान प्रमुख एवं असरगंज के ऋतिक कुमार और मुंगेर के सूरज कुमार को जिला सह सदस्यता अभियान की जिम्मेवारी दी गई।  एक गांव एक तिरंगा अभियान का जिला प्रमुख मुंगेर के नचिकेता यादव एवं जिला सह प्रमुख हवेली खड़गपुर के शुभम केसरी और जमालपुर के विशाल मंडल को बनाया गया। साथ ही अभाविप हवेली खड़गपुर नगर इकाई की बैठक नगर मंत्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान नगर सदस्यता अभियान प्रमुख नितेश मिश्रा एवं नगर सह सदस्यता अभियान प्रमुख विकास कुमार सिंह, राजीव कुमार और सोनू केसरी को बनाया गया।  एक गांव एक तिरंगा अभियान का नगर प्रमुख राजीव नयन एवं नगर सह अभियान प्रमुख अविनाश केसरी को बनाया गया। इस मौके पर प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, मुंगेर विश्वविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक नचिकेता यादव, सहित कई कार्यकर्ता  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *