एसपी ने किया ईस्ट कॉलोनी थाने का निरीक्षण,
जमालपुर।
पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने ईस्ट कॉलोनी थाना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस बल ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी थाना के विभिन्न मामलों की जांच के बाद पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, थाना परिसर व बैरिक का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान कर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया।
एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करे। इसके बाद उन्होंने मौजूद लोगों का परिचय लिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय की बातें कहीं। मौके पर पुलिस निरीक्षक पी कुमार, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई मोहम्मद निसार अहमद, मोहम्मद शब्बीर अहमद, एएसआई कुशलेश पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मी थे।