मुंगेर राजनीति संग्रामपुर

राजद ने चलाया प्राथमिक सदस्यता अभियान,

454 Views

राजद ने चलाया प्राथमिक सदस्यता अभियान,

 संग्रामपुर।

 पंचायत भवन पतघाघर में राजद प्रखंड अध्यक्ष कंचन रजक की अध्यक्षता में राजद ने प्राथमिक सदस्यता अभियान चलाया । तारापुर विधान सभा के पुर्व प्रत्याशी अरुण कुमार साह ने दर्जनों लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाया।

उन्होने कहा कि राजद आज भी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है और इसे चुनौती देना अन्य किसी पार्टी के लिए संभव नहीं है। राजद पार्टी हर गरीब मजबुरों की आवाज है। इस आवाज को पहले से भी और अधिक ताकत देने के लिए हर वर्ग के लोगों को इससे जोड़ने का काम हमारी पार्टी ने शुरू किया है। इस अभियान के द्वारा सभी लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने तो अपना स्पष्ट जनादेश देते हुए इसे सबसे बड़ी पार्टी का जो खिताब दिया है। उसे कभी झुठलाया नहीं जा सकता हैं। पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं में चन्द्रशेखर साह,गुड्डू साह,के अलावे दर्जनो युवा जूडें। कार्यक्रम में राजद जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, अशोक यादव,अरुण यादव,मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव, नीलेश कुमार सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता एवं नेता  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *