आस्था मुंगेर

गुरु पूर्णिमा को ले गायत्री परिवार के साधकों की बैठक,

512 Views

गुरु पूर्णिमा को ले गायत्री परिवार के साधकों की बैठक,

 मुंगेर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा हवेली खङगपुर के साधको ने गुरु पर्व को लेकर गुरुवार की देर शाम नगर के गायत्री शक्तिपीठ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि आगामी 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस वर्ष गुरु पर्व उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु पर्व के दिन गायत्री शक्तिपीठ से गुरु के विचार गुरु ग्रंथ को लेकर  नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, अखंड जप तथा दीक्षा संस्कार नामकरण संस्कार पुष्पन संस्कार आदि विभिन्न प्रकार के संस्कार निशुल्क कराये जाएंगे। भंडारा का भी आयोजन होगा। विद्या चरण सिंह ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार से आए मार्गदर्शन के अनुसार गुरु पर्व मनाया जाएगा। गुरुदेव के बताए हुए सप्त आंदोलन के जागरूकता हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ तथा गंगाजल स्थापना नए घर में कराए जाएंगे । रविवार को प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा।जिला महिला उप प्रतिनिधि नीलू शर्मा ने कहा कि यह वर्ष नारी सशक्तिकरण वर्ष घोषित किया गया है। घर घर जाकर नारी के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। किरण सिन्हा ने कहा कि आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी आंदोलन को आगे बढ़ाने हेतु गांव गांव गर्भ उत्सव संस्कार हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर गणेश चौरसिया, डॉक्टर विदेशी सिंह, सुधीर चंद्र साहा, ललन कुमार, सुनील कुमार साह, कुमार अनुपम, मीतू देवी, किरण सिन्हा, मीरा देवी, मीना केसरी, प्रतिमा भारती, माला देवी, कौशल्या देवी, पुरुषोत्तम कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *