खास खबर मुंगेर

अंचल और प्रखंड स्तर पर समस्याओं का निराकरण संभव नहीं होने पर जिला में दें आवेदन : नवीन, डीएम के जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की फरियाद,

550 Views

डीएम के जनता दरबार में सुनी गई फरियादियों की फरियाद,

अंचल और प्रखंड स्तर पर समस्याओं का निराकरण संभव नहीं होने पर जिला में दें आवेदन : नवीन,

 मुंगेर।

कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने जनता के दरबार में कार्यक्रम में कई फरियादियों की फरियाद सुनी। जिला पदाधिकारी ने त्वरित निष्पादन एवं आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को कार्रवाई हेतु निदेश दिया। भूमि विवाद, राजस्व, आपसी जमीन बटवारा, जमाबंदी, अतिक्रमण, इंदिरा आवास, दाखिल खारिज आदि समस्याए रखी गयी। जमीन अधिग्रहण मुआवजा, आॅगनबाड़ी सेविका, जन वितरण दुकान के लिए अनुज्ञप्ति आदि मामले भी आये। जनता दरबार में कुल 35 मामले आये। जिला पदाधिकारी ने पुनः कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रखंड/अंचल/अनुमंडल/ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जनता दरबार किये जा रहे है। जिसमें आमजन अपने समस्याओं का त्वरित निराकरण करा रहे है। आमजन मानस से उन्होंने अपील किया कि निर्धारित शुक्रवार को अपने संबंधित पदाधिकारी से मिलकर समस्या का निराकरण कराये। इसके लिए पूर्व से सभी को निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जायेगा।  समस्याओं का निराकरण अंचल और प्रखंड स्तर पर ही संभव है। नहीं होने पर आवश्यकतानुसार जिला पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन देकर अपनी बात रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *