घटना-दुर्घटना हवेली खड़गपुर

लापता 17 वर्षीय किशोर की झील में तैरता मिला शव,हवेली खड़गपुर।  

820 Views

लापता 17 वर्षीय किशोर की झील में तैरता मिला शव,हवेली खड़गपुर।  

 रविवार से लापता 17 वर्षीय किशोर की हवेली खड़गपुर झील में तैरता हुआ संदिग्ध अवस्था में शव मिला। युवक की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के सितुहार गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर सन्नी कुमार के रूप में की गई।  ग्रामीणों ने बताया कि वह रविवार से ही लापता था। स्वजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाने को दी थी। सोमवार की  सुबह खड़गपुर झील में तैरता हुआ उसका शव दिखा। युवक टेंट हाउस में काम करता था। यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। यहाँ प्रश्न उठता है कि क्या यह मामला हत्या है या आत्महत्या का है? कहीं हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए खड़गपुर झील में फेंक तो नही दिया गया। पूर्व उप मुख्य पार्षद मनोहर कुमार पप्पू  का भतीजा बताया जा रहा है।  मृतक के चाचा विजय कुमार मंडल ने बताया कि मृतक सन्नी कुमार कभी-कभी झील में स्नान करने आया करता था। रविवार को बिना बताए ही वह घर से निकल गया था।इसके साथ और कौन-कौन लोग थे, यह जानकारी हम लोगों को नहीं है। हम लोग रात भर ढूंढे किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह में जंगल में लकड़ी चुनने वाले ने बताया कि खड़गपुर झील में एक शव तैर रहा है। जिसकी सूचना पर हम लोग आए और मृतक की पहचान की। इसकी सूचना पुलिस दी गई। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार, एसआई अभिमन्यु कुमार, एसआई अरविंद कुमार, एसआई मिंटू कुमार, खड़गपुर थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। युवक के मरने की खबर से स्वजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *