ई-रिक्शा के गड्ढे में गिर जाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
हवेली खड़गपुर।
ई रिक्शा के गड्ढे में गिर जाने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह खड़गपुर – बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच 333 पर स्थित सूर्य मंदिर के निकट गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव निवासी 45 वर्षीय सदानंद मंडल के रूप में की गई। शव की पहचान होते ही इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए खड़गपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम आई आंधी तूफान के चलते ई रिक्शा चालक अपना संतुलन खो दिया और गड्ढे में गिर पड़ा। संभवत रिक्शा से दबकर उसकी मौत हो गई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।