घटना-दुर्घटना हवेली खड़गपुर

प्रकृति का कहर  तेज आंधी बारिश दो  मौत.,

386 Views

प्रकृति का कहर  तेज आंधी बारिश दो  मौत.,

 हवेली खड़गपुर।

 प्रखंड क्षेत्र अचानक आई तेज आंधी बारिश की चपेट में दो लोगों की मौत हो गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दरियापुर संथाली गांव में  दीवाल गिरने के कारण एक 55 वर्षीय सीताराम कोल की मौत हो गई।  इस घटना से गांव में  मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है.।

  दूसरी घटना थाना क्षेत्र के  गोनई की है जहाँ गांव में खेत में काम कर रही एक 40 वर्षीय महिला पर ताड़ का पेड़ गिर जाने से मौके पर मृत्यु हो गई।

 आनन फानन मे महिला को परिजनों द्वारा खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों  ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 महिला को 5 बच्चे हैं जिसमें चार लड़की तथा एक लड़का सारे अविवाहित, जिसमें दो लड़की शादी के योग्य है। इस घटना से परिवार वालों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *