मुंगेर राजनीति

मुंगेर के सांसद ने ग्रामीणों के साथ किया सीधा जनसंवाद,

495 Views

मुंगेर के सांसद ने ग्रामीणों के साथ किया सीधा जनसंवाद,

कुतलूपुर और जाफर नगर  दोनों पंचायतों में होगा 01-01 प्लस टू उच्च विद्यालय की व्यवस्था : सांसद,

हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण हेतु सांसद ने किया शिलान्यास,

 मुंगेर।

मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने  सदर मुुंगेर और बरियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र कुतलूपुर, जाफरनगर, झौवाबहियार एवं हरिणमार के ग्रामीणों से सीधा जन संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकास परक सभी योजनाओं का लाभ इन क्षेत्रों मे शत प्रतिशत किया जायेगा। आवास, पेंशन, राशन, बच्चों एवं महिलाओं, दिव्यांगजनों, महादलित क्षेत्रों, सड़क आदि भी तमाम सुविधाएं पहॅुचायी जा रही है और छुटे हुए सभी योग्य लाभुकों को लाभ दिया जायेगा। 

अपने जन संवाद कार्यक्रम उन्होंने कुतलूपुर और जाफर नगर के ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर कहा कि दोनों पंचायतों में 01-01 प्लस टू उच्च विद्यालय की व्यवस्था की जाएगी जो पूर्व से स्वीकृत भी है। भूमि चिह्नित करने का निदेश अंचलाधिकारी को दिया गया। साथ ही लोगों से भी अपील किया कि स्वेच्छा से विद्यालय हेतु जमीन दान करे। उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व कटाव निरोध कई कार्य किये गये है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के सड़के मरम्मति हेतु स्वीकृत है।

यदि और भी कोई भी सड़के छुट गयी है तो जिला पदाधिकारी के माध्यम से तुरंत बताये। इन पंचायतों में आवास, पेंशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान, राशन के लाभुकों के बीच कागजात भी वितरित किये। जिला पदाधिकारी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुधवार उनके निर्देशन पर कोई न कोई वरीय पदाधिकारी इन क्षेत्रों में विकास योजनाओं का जायजा लेने अवश्य आते है। आप अनिवार्य रूप से अधिकारियों से मिलकर अपने समस्याओं को रखें। त्वरित निष्पादन किया जायेगा। इस अवसर पर हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण हेतु शिलान्यास भी किया गया। इससे पूर्व उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का प्रस्ताव भेजने हेतु निदेशित किया। मौके पर जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  खुशबू गुप्ता, जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, पंचायतों के सुपरवाइजर, जदयू जिलाध्यक्ष  संतोष सहनी एवं  सौरभ निधि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *