घटना-दुर्घटना मुंगेर

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत 5 घायल, घायल मे एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल, 

541 Views

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत 5 घायल, घायल मे एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल, 

 मुंगेर । कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर में बीती रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित पांच लोग इस गोलीबारी में घायल हो गए। घायलों में एक बिहार पुलिस का जवान भी शामिल है, जो छुट्टी में अपने घर आया था । सभी घायलों का इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।  गोलीबारी की सूचना पर पहुंची कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक घायल महिला और एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो  संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चलता है। बीती रात संदलपुर निवासी राधे यादव के पुत्र जीतू यादव का छेका था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें लगभग 20 से 25 राउंड गोली चली। इस गोलीबारी में जहां जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव की सर में गोली लगने से मौत हो गई।  निराला प्रसाद यादव की 40 वर्षीय पत्नी अंजुला कुमारी, उसके साले सूरज देव यादव का 30 वर्षीय पुत्र सावन देव यादव दोनो को कमर में गोली लगने और मुकेश यादव का 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार जांघ में गोली लगने के कारण घायल हो गया।  इस गोलीबारी में अपने एक मित्र सत्यम कुमार के यहां से भोज खाकर लौट रहे ओढ़ा बगीचा निवासी बासुदेव यादव का 27 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार और संदलपुर में ही रहने वाले 55 वर्षीय अरविंद यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गए।  घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया । सूचना के बाद पहुंची पुलिस कैम्प कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *