खास खबर हवेली खड़गपुर

सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन,भोजल मंडल महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मध्य विद्यालय मधुबन दरियापुर 2 के प्रधानाध्यापक को अलग-अलग दी गई विदाई,

793 Views

सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन,भोजल मंडल महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मध्य विद्यालय मधुबन दरियापुर 2 के प्रधानाध्यापक को अलग-अलग दी गई विदाई,
 हवेली खड़गपुर।  सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन भोजन मंडल महाविद्यालय एवं मध्य विद्यालय मधुबन दरियापुर 2 किया गया। 
भोजन मंडल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिय शिक्षक मुकुंद कुमार सिंह ने की। प्रभारी प्राचार्य बनाए जाने पर अजय कुमार सिन्हा का अभिनंदन किया गया तथा सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को विदाई दी गई।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा ने सेवानिवृत्त प्राचार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनसे जो भी काम अधूरा रह गया है हमारा दायित्व है इसे हम पूरा करेंगे।  सेवानिवृत्त प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों एवं विद्यालय विकास में किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। प्राध्यापक प्रो. उपेंद्र प्रसाद,  प्रो. मनोज कुमार, प्रो. सुनीता देवी,प्रो. दिवाकर मंडल, प्रो. चंद्रभषण मंडलने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। मौके पर वरीय प्राध्यापक प्रो. जयप्रकाश नारायण सिन्हा, प्रो. रतन कुमार, प्रो. हरिवंश सिंह, प्रो. अमित कुमार सिंह, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, आशा देवी, कमलेश्वरी मंडल, कृष्णानंद, रामप्रसाद, राजू एवं अन्य थे।

दूसरी ओर मधुवन  दरियापुर 2 के मध्य विद्यालय में शिक्षक अनिल कुमार को विदाई दी गई। मुख्य अथिति प्रधानाध्यापक मो. इसराफिल अली थे। मंच संचालन  राजन कुमार ने की। मौकेे पर रमेश  कुमार,  प्र. आ.  बालकृष्ण शर्मा, संगीता कुमारी, प्र.आ.  उमेश कुमार, प्रमोद कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *