खास खबर मुंगेर

114 वी जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम   भगत सिंह, 

516 Views

114 वी जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम   भगत सिंह, 
मुंंगेर।भारत माता के वीर सपूत महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम   भगत सिंह की 114 वी जयंती पर भगत सिंह चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजद कार्यकर्ताओं ने नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह जी कहते थे कि व्यक्तियों को कुचल कर विचारों को नहीं मार सकते, बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।

निश्चित रूप से भगत सिंह का शरीर नहीं रहा , उनका विचार पूरे हिंदुस्तान में क्रांति का गोला बनकर अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया। मौके पर जिला राजद के प्रधान महासचिव डॉ. बमबम यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन, महानगर अध्यक्ष जुनेद मखमूर, महानगर युवा अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, राजद नेता प्रफुल्ल जी, राजद नेता त्रिलोकी मंडल, राजद नेता प्रकाश चंद्र, राजद नेता शहजाद उर्फ मुखिया जी सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *