मुंगेर राजनीति

किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में 27 सितम्बर को प्रस्तावित भारत बंद में भागीदारी निभाएंगी भारत,

672 Views

किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में 27 सितम्बर को प्रस्तावित भारत बंद में भागीदारी निभाएंगी भारत,
 मुंगेर।केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा  27 सितम्बर को प्रस्तावित भारत बंद को बिहार महागठबंधन दलों ने सक्रिय भागीदारी देने का निर्णय लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निर्देश के आलोक में जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. देवकीनन्दन सिंह की अध्यक्षता में महागठबंधन दलों के नेताओं की संयुक्त बैठक हुई।  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 सितम्बर को किसान संगठनों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होगे एवं  किसान विरोधी पीएम मोदी का पुतला दहन कर विरोध किया जाएगा।     

    राजद जिलाध्यक्ष डॉ देवकीनन्दन सिंह ने कहा कि  मोदी सरकार  ने जबसे किसान विरोधी तीनो काला कानून लाया है, तब से किसानों  द्वारा तीनों किसान विरोधी काला कानून वापस करने की मांग को लेकर लगातार दस माह से आन्दोलन पर डेट हुए हैं, पर किसान विरोधी मोदी सरकार काला कानून को वापस लेने की दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, जिससे देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।                                         बैठक में सीपीआई नेता दिलिप कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद दीन, राजद नेता प्रो. शब्बीर हसन,नरेश सिह यादव, संजय पासवान, प्रो. शरत चन्द्र राय, मंटू शर्मा, मनोहर शर्मा, आदित्य राज चौधरी आदि  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *