एक दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन,
हवेली खड़गपुर।नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा आरोग्य संस्थान में एक दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 1 दर्जन से अधिक युवाओं ने भाग लिया। परामर्शकर्ता संजीव कुमार एवं स्मिता देवी ने साधकों के बीच प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व बताते हुए कहा कि प्राकृतिक से मिला हुआ चिकित्सा से मनुष्य स्वस्थ बना रहता है। शरीर के अंदर के टॉक्सिन को चिकित्सा के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। जिससे शरीर स्वस्थ और विचार स्वस्थ हो जाता है।
प्राकृतिक चिकित्सा के उपचार से कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। साथ ही मनुष्य दीर्घायु होता है। ट्रेनर अनिल कुमार ने युवाओं को जल नीति ,कुलजम ,स्टीम बाथ आदि क्रियाओं को करवाया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से शारीरिक क्षमताओं में विकास होता है। मौौके पर राजेश कुमार, अमूल्य देव ,योगेश गुप्ता, अभिजीत कुमार, अमन कुमार ,आदित्य राज, संजीत कुमार ,आफताब ,अंकित कुमार आदि थे।