बस के धक्के से बाइक सवार जख्मी, नशे की हालत में था जख्मी,
हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर- बरियारपुर मुख्य मार्ग में प्रसन्डो चौक के समीप बस के धक्के से बाइक सवार जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर निवासी अरविंद कुमार एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से अपने घर दरियापुर लौट रहा था। तभी प्रसन्डो चौक के समीप बस ने बाइक में धक्का मार दिया।
जिसमें अरविंद कुमार जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने जख्मी को उठाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति शराब के नशे में थे। जिसके कारण सामने बस आ जाने की वजह से बाइक सवार जो नशे में था उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। फ़िलहाल जख्मी अपने घर रवाना हो गया।