स्मारिका प्रकाशन को लेकर एनजेए की बैठक,स्मारिका के विषय सूची, भूमिका, प्रस्तावना आदि पर हुई विस्तृत चर्चा,
पटना।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के स्मारिका के प्रकाशन के लिए सदस्यों की बैठक हुई। स्मारिका के प्रकाशन में कितना बजट होगा, किन किन मुद्दों को रखा जाय समेत अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। संपादकीय टीम का गठन किया गया। तीन घण्टे तक चली बैठक में स्मारिका प्रकाशन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। स्मारिका प्रस्तुतीकरण पर अन्य सदस्यों से भी विचार प्रकट करने को कहा गया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अवोध ठाकुर, महिला प्रदेश अध्यक्ष पूजा मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष चंदन कुमार झा, कोशी प्रमंडल के महासचिव प्रशांत कुमार, पूर्णिया सीमांचल के अध्यक्ष प्रवीण भदोरिया, साहित्यकार डॉक्टर संजय विजित्वर, धर्मेंद्र पांडे ने भाग लेकर अपने अपने विचार दिए। स्मारिका प्रकाशन में विषय सूची, भूमिका, प्रस्तावना आदि पर गम्भीरता पूर्वक चर्चा की गई।
