खास खबर हवेली खड़गपुर

राष्ट्र पर्व सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक,

455 Views

राष्ट्र पर्व सदस्यता अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की बैठक,

हवेली खड़गपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्र पर्व सदस्यता अभियान को लेकर हवेली खड़गपुर नगर इकाई की बैठक नगर मंत्री धनराज कुमार के नेतृत्व में पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में हुई। इस दौरान नगर मंत्री धनराज कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से 1 सितंबर से 15 सितंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर नगर इकाई द्वारा सदस्यता प्रभारी राजीव नयन को बनाया गया है, तो सह सदस्यता प्रभारी राजीव कुमार, नितेश मिश्रा, सोनू केसरी तथा विकास कुमार सिंह को बनाया गया है। नगर मीडिया प्रभारी शुभम केसरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जो शिक्षा के क्षेत्र और सामाजिक सेवा कार्य सहित राष्ट्र चेतना व भविष्य का भारत की ध्येय लेकर युवा तरुणाई के बीच राष्ट्रप्रेम व भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संवहन करता है।

राष्ट्रीय पर्व सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 15 सितंबर 2021 तक संपूर्ण भारत के विश्वविद्यालय परिसर, कोचिंग संस्थानों, छात्र-शिक्षक वर्गों में किया जाएगा। शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए। ध्येय के साथ एबीवीपी का सदस्य बने। इस दौरान सदस्यता प्रभारी बनाए गए राजीव नयन ने बताया कि हम लोगों के द्वारा 2,000 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया जिसे हम लोग पूरा करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम कुमार निराला, नगर सह मंत्री विक्की रॉय, नगर सह मंत्री रवि सिंह,सह मीडिया प्रभारी अंकित जयसवाल सहित दायित्व प्राप्त कार्यकर्ता  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *