मुंगेर राजनीति

मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया बरियारपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,
पीड़ितों की सुनी समस्या निदान का दिया भरोसा,जगह जगह समर्थकों ने बनाए तोरण द्वार दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर  सांसद  का किया स्वागत,

424 Views

मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया बरियारपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,
पीड़ितों की सुनी समस्या निदान का दिया भरोसा,जगह जगह समर्थकों ने बनाए तोरण द्वार दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर  सांसद  का किया स्वागत,
 मुंगेर।मुंगेर के सांसद सह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जिला के शीर्ष प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बरियारपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं से अवगत हुए तथा समस्याओं के निदान के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिए।  उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके दुख सुख को जाना और कहा कि हम हमेशा आपके दुख सुख में शामिल रहने वाले सांसद हैं।

ऐसी परिस्थिति में हमारा कर्तव्य होता है कि आम जनता के पास जाकर समस्याओं से पूरी तरह अवगत होने का काम करूं और उसके निदान के लिए सकारात्मक पहल कर सकूं। सांसद के स्वागत में जगह जगह समर्थकों द्वारा तोरण द्वार बनाए गए। दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर  सांसद  का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 किन किन क्षेत्रों का किया दौरा :-उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बरियारपुर प्रखंड के खडिया पीपरा, करहरिया पश्चिम, बंगाली टोला, कल्याणपुर, नीरपुर,आशा टोला,पडिया, बरियारपुर बस्ती, ब्रह्म स्थान, इटहरी, कला रामपुर , रतनपुर पंचायत ठाकुरबाड़ी चिरैयाबाद के बाद सीधे करहरिया दक्षिणी पंचायत खड़िया गांव पूर्वी टोला, पिपरा, कटहरा, मध्य विद्यालय कालीस्थान खड़िया पश्चिमी टोला के बाद घोरघट मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर काली स्थान, बंगाली टोला, बुढिया काली स्थान नीरपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र नीरपुर, महादेवा मध्य विद्यालय   पडिया पुस्तकालय, गांधीपुर मध्य विद्यालय, बरियारपुर बस्ती चौक, ब्रह्मस्थान, इटहरी, कलारामपुर आदि का दौरा किया। काफिले में थे शामिल :-सांसद के काफिले में जिलाधिकारी नवीन कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उप विकास आयुक्त के अलावे मुख्य प्रवक्ता मनोरंजन मजुमदार, जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, डेविड बेंजामिन, मोहम्मद जसीम उद्दीन, ज्ञान चंद पटेल , संजीव कुमार,  कृष्णदेव  मंडल सहित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *