मुंगेर राजनीति

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुंगेर सांसद 31 अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, 

645 Views

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुंगेर सांसद 31 अगस्त को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, मुंगेर।आगामी मंगलवार को मुंगेर सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पंचायतों का समीक्षा भ्रमण करेंगे। उपरोक्त बातों की जानकारी जदयू जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साहनी ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद के कार्यक्रम को लेकर जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी मिथलेश मंडल के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार भारती, पंचायत अध्यक्ष मनोज सिंह, सुजीत कुमार, भूषण सिंह, अरुण सिंह सहित कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा  कि मुंगेर सांसद ललन सिंह का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्षेत्र बढ़ा है, बावजूद  मुंगेर बाढ़ प्राभावित क्षेत्रों का दौरा कर उसके समस्याओं का निपटारा करना काबिले तारीफ है। मुंगेर के विकास में सांसद ललन सिंह ने इतिहास रचने का काम किया है। मुंगेर के विकास को लेकर उनकी तत्परता का परिणाम है कि मुंगेर दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मुंगेर की जनता काफी गौरवांवित महसूस कर रहे है। परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ समीक्षा को लेकर बातचीत करने के पश्चात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण हेतु भाया पाटम तरबान्ना,  रतनपुर पंचायत ठाकुरबाड़ी चिरैयाबाद के बाद सीधे करहरिया दक्षिणी पंचायत खड़िया गांव पूर्वी टोला, पिपरा, कटहरा, मध्य विद्यालय कालीस्थान खड़िया पश्चिमी टोला के बाद घोरघट मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर काली स्थान, बंगाली टोला, बुढिया काली स्थान नीरपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र नीरपुर, महादेवा मध्य विद्यालय   पडिया पुस्तकालय, गांधीपुर मध्य विद्यालय, बरियारपुर बस्ती चौक, ब्रह्मस्थान, इटहरी, कलारामपुर, उच्च विद्यालय नौवगढ़ी, सदर रामदिरी गैरा पहाड़, मोहली पंचायत, टीकारामपुर चंडी स्थान तक का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *