बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत पहुंचाने में सरकार विफल : राजद,
डीएम के पास बात रखने गए जनता पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज, मुंगेर।बिहार सरकार बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में विफल साबित हो रही है। डीएम के पास अपनी बात रखने गए जनता पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त बातें जिला राजद मीडिया प्रभारी सह महासचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु उर्फ अरविन्द यादव ने प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड और बरियापुर प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित है। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता भी नहीं कर रही है। लाचार होकर जब बाढ़ प्रभावित भूखे प्यासे निरीह जनता अपनी बात रखने के लिए डीएम के पास पहुंचे तो उसे डांट डपटकर भगा दिया गया और उस पर कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के नाम पर दो नामजद विकास यादव व रामबदन यादव सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया। ताकि फिर कोई जनता अपनी समस्या लेकर वरीय पदाधिकारी के पास पहुंचने का साहस कर सके। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड अंतर्गत तौफिर गांव के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ घटित यह घटना सरकार की पोल खोल दी है। इससे यह भी स्पष्ट होता है जिला प्रशासन का यह रवैया जनविरोधी है। इसके पूर्व सदर एसडीओ के द्वारा भी बाढ़ प्रभावित लोगों को डांट कर घर वापस भगाने की घटना घटित हो कही।है। दो नमजद के साथ साथ 50 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों पर केस दर्ज किया जाना प्रशासन की नाकामियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एफआईआर दर्ज करवा कर दियारा से विस्थापित निःसहाय, गरीब किसान और मजदूर लोगों को राहत सामग्री देने के बदले जेल में चक्की पिसवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी नामजद अभियुक्त तथा अज्ञात लोगों के ऊपर किए गए केस को वापस ले और सबको को राहत सामग्री उपलब्ध कराए।अन्यथा बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में जिला राजद सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत पहुंचाने में सरकार विफल : राजद,
डीएम के पास बात रखने गए जनता पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज,
443 Views