योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन ने बाढ़ पीड़ितों को दी गयी राहत सामग्री, मुंंगेर।योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन के तरफ से नौवागढ़ी, तारापुर दियारा क्षेत्र के मानियारचक के खरवा गाँव में 200 से ज्यादा लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण किया। राहत सामग्री में चुरा, मुढ़ी, दालमोट, बिस्किट पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी इस संगठन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाया जा रहा है।संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ़ चन्दन ने कहा कि हमारी संगठन हमेशा लोगों कि मदद के लिए आगे आयी है, चाहे कोरोना जैसी विकट परिस्तिथि हो या बाढ़ जैसी आपदा हो, हमलोग अपने स्तर से लोगों का यथासम्भव मदद करेंगे और साथ ही लोगों से भी आग्रह किया कि बाढ़ पीड़ितों कि मदद के लिए सभी राजनितिक दल और समाजिक संगठन आगे आये।मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गायक सचिन सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष पीयूष यादव, मिडिया प्रभारी अश्वनी झा, एरिया लीडर शिवम् शर्मा, मंटी कुमार, सन्नी कुमार, अभिषेक आर्यन और भी संगठन के सदस्य थे।

योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन ने बाढ़ पीड़ितों को दी गयी राहत सामग्री,
360 Views