खास खबर मुंगेर

डीएम ने किया मध्य एवं उच्चस्तर माध्यमिक हाई स्कूल बांक का निरीक्षण,डीईओ को दिया प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पृच्छा का निदेश,

457 Views

डीएम ने किया मध्य एवं उच्चस्तर माध्यमिक हाई स्कूल बांक का निरीक्षण,डीईओ को दिया प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पृच्छा का निदेश,
मुंगेर। जिले में शिक्षण व्यवस्था की बेहतरी के लिए जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार द्वारा लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। विगत सप्ताह से विद्यालय खोले गये है। सरकार की समावेशी एवं उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसके अनुपालन में सूक्ष्म स्तर पर निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने आज मध्य एवं उच्चस्तर माध्यमिक हाई स्कूल बांक का कार्यालय एवं कक्षा में पहुॅचे। निरीक्षण में उन्होंने कई कमियां पाई  जिसे अवलंब दूर करने का निदेश दिया। कक्षा के बाहर वर्ग का नाम अंकित नहीं पाया गया और न ही श्यामपट्ट पर विषय, अवधि आदि। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में नहीं पायी गयी। कार्यालय पंजी का संधारण व्यवस्थित ढंग से नहीं किया गया। कोविड गाइडलाइन के अनुसार बैठने में सामाजिक दूरी एवं मास्क प्रयोग का अनुपालन पूरी तरह नहीं किया गया था। परीक्षा शुल्क बिना रसीद के लिये जा रहे थे। शारीरिक शिक्षक द्वारा भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा था। जिला पदाधिकारी ने उक्त तथ्यों के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पृच्छा करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में शिक्षक एवं बच्चों की नियमानुसार उपस्थिति सुनिश्चित किया जायेगा। सभी वरीय पदाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त द्वारा भी विद्यालय निरीक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है। सरकार द्वारा सभी विद्यालयों में इंफ्रा स्ट्रक्चर विकसित करने हेतु सामग्रियां एवं राशि पर्याप्त मात्रा में दी गयी है। जरूरत है विद्यालय में स्वच्छ वातावरण का निर्माण कर एक सुखद शैक्षणिक माहौल बनाने की। उन्होंने शिक्षकों से अपील किया कि समय पर स्कूल आये अभिभावकों से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों को समय पर स्कूल में उपस्थिति कराये। विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर पठन पाठन कार्य करे जो शिक्षक सरकारी अनुदेश का पालन नहीं करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक को प्रत्येक तीन माह पर कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। अच्छे कार्य के मापदंड के रूप में उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर, पठन पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति आदि है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में आयरन, फोलिक एसिड, एलवेंडाजोन की गोली वितरण करना सुनिश्चित कराये। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अपर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र में उक्त गोली उपलब्ध करा दी गयी है। सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालयों में इसका वितरण सुनिश्चित करायेगे। इसके अतिरिक्त बाढ़ के पानी उतर जाने पर कई विद्यालयों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी करायेगे। जिला पदाधिकारी जिले के सभी विद्यालयों के प्राधानाध्यापकों के साथ पठन पाठन गुणवत्ता को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम करेगे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी  दिनेश कुमार चैधरी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी  दिनेश कुमार  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *