डीएम ने की बाढ़ प्रभावित अंचलाधिकारी के साथ की आपदा की समीक्षा, मुंगेर।आपदा की समीक्षा सभी बाढ़ प्रभावित अंचलाधिकारी के साथ की गयी। इससे पूर्व कोविड से मृत व्यक्तियों की सूची को सत्यापन कर आपदा जिला मुख्यालय में भेजने के निदेश दिया गया था। सभी अंचलो से इसकी सूची प्राप्त हुई पर कुछ आना शेष है जिसे विशेष दूत से भेजने का निदेश दिया गया। आपदा से हुए फसल क्षति, मकान क्षति, पशु क्षति एवं बाढ़ में डूबने से हुए मृत्यु का आकलन कर प्रतिवेदित करने का निदेश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। इसके अतिरिक्त आरडब्लूडी के सड़कों के क्षति का प्रतिवेदन की मांग की गयी। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि 20-25 हजार सूखा राशन वितरित किया गया है। जीआर वितरण 10 हजार लाभुकों के खाते में चला गया, जबकि अगले 02 दिनों में 10 हजार और पीड़ितों के बीच वितरित कर दिया जायेगा। जीआर राशि प्रति परिवार 6 हजार दी जाती है।
