केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का जदयू/ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
संग्रामपुर।कार्यकर्ता सम्मान समारोह के लिए जमुई से बांका जाने के क्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का अंबेडकर चौक चंदनिया संग्रामपुर बस स्टैंड के समीप जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह, विधायक प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह, जिला जदयू महासचिव ठाकुर अनुरंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला एवं बुके देकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए आप सभी मजबूती के साथ काम करें। कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। कार्यकर्ता से ही पार्टी है ना की पार्टी से कार्यकर्ता। वही उनके स्वागत में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम, मुकेश सिंह, पीयूष कुमार आदि थे।
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का जदयू/ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
487 Views