खास खबर मुंगेर

जिला पदाधिकारी ने सुनी 29 फरियादियों की फरियाद,

499 Views

जिला पदाधिकारी ने सुनी 29 फरियादियों की फरियाद,
 मुंगेर।जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में 29 फरियादियों की फरियाद जनता के दरबार में जिलापदधिकारी कार्यक्रम में सुनी तथा उनका  निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया। जनता दरबार में आए एक मामले में उन्होंने निदेश दिया कि किसी भी आधिकारिक कैंपस में अवैध रूप से किसी प्रकार की दुकान नहीं लगने दे।शिक्षा ऋण के संबंध में आये एक आवेदन पर एल डी एम को निदेश दिया गया। रामदेव सिंह यादव साइंस कॉलेज, खोजा बाज़ार मुंगेर में विद्यार्थियों को अंकपत्र, सी एल सी, निकालने में हो रही परेशानी से सम्बंधित मामले है जिनकी जांच करने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया। नाला निर्माण,जमीन नापी, कोविड ,राजस्व आदि से प्राप्त आवेदनों पर   सम्बन्धित पदाधिकारी को  निदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, डीडीसी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित अन्य लोग  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *