खास खबर हवेली खड़गपुर

शैक्षणिक सत्र 2020 – 21 के छात्र – छात्राओं को दी गई विदाई,

676 Views

शैक्षणिक सत्र 2020 – 21 के छात्र – छात्राओं को दी गई विदाई,

हवेली खड़गपुर। नगर के चांदबली स्थान स्थित  एस सी एस डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2020 – 21 के छात्र – छात्राओं का  समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी।  विद्यालय प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में 2020-21सत्र के छात्र- छात्राओं को उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप नियमित, अनुशासित और कठिन परिश्रम के बल पर निरंतर आगे बढ़ते रहें और अपने जीवन को नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर देश और समाज की सेवा कर अपने जीवन को सार्थक करें ।  विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका शारदा सुमन, संस्कृत शिक्षक दीपक पांडे, विज्ञान शिक्षक केशव कुमार सिंह ने भी बच्चों को  सफलतम जीवन की कामना की।  इस अवसर पर  छात्र-छात्राओं को एक-एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने भी विदाई समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए अपने कनिष्ठ छात्र- छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी महती भूमिका निभाई। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *