जमालपुर राजनीति

“बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट” का डेकोमेन्ट्री मिशन से ही पुरे बिहार का चहुमुंखी विकास संभव : जिलाध्यक्ष,पंकज कुमार पासवान को जमालपुर लोजपा का नगर अध्यक्ष मनोनित ,

437 Views

“बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट” का डेकोमेन्ट्री मिशन से ही पुरे बिहार का चहुमुंखी विकास संभव : जिलाध्यक्ष,पंकज कुमार पासवान को जमालपुर लोजपा का नगर अध्यक्ष मनोनित ,

जमालपुर।
नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में लोक जन शक्ति पार्टी की  आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष बिनय कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन लोजपा के निवर्तमान प्रधान महासचिव प्रमोद पासवान ने किया।बैठक में दर्जनो युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कमेटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से जगदीशपुर निवासी पंकज कुमार पासवान को जमालपुर लोजपा का नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया, जो स्वतंत्रता दिवस के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे।            जिलाध्यक्ष बिनय कुमार गुड्डू ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान का “बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट” का डेकोमेन्ट्री मिशन से ही पुरे बिहार का चहुमुंखी विकास संभव है। मंच संचालन करते हुए लोजपा के निवर्तमान प्रधान महासचिव प्रमोद पासवान ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान हर जाति, धर्म से उपर उठकर समस्त जनता के भविष्य एवं बिहार के विकास को लेकर लगातार संघर्ष करते आ रहे है।जिसके परिणामस्वरूप जहां जहां भी आशीर्वाद यात्रा में हमारे नेता जा रहे है वहां समस्त वर्ग के जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है।मौके पर लोजपा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी पवन मंडल, अभय रजक, राजीव राऊत, अवधेश पासवान, संजय साह, सूरज मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *