असरगंज राजनीति

ग्रामीण विकास मंत्री ने किया 07 लाख की लागत से निर्मित आगंनबाड़ी केन्द्र का उदघाटन,बच्चों के लिए प्ले स्कूल है आंगनबाड़ी केंद्र, जहां बच्चों के लिए सभी सुविधाएं हैं उपलब्ध : श्रवण, 

592 Views

ग्रामीण विकास मंत्री ने किया 07 लाख की लागत से निर्मित आगंनबाड़ी केन्द्र का उदघाटन,बच्चों के लिए प्ले स्कूल है आंगनबाड़ी केंद्र, जहां बच्चों के लिए सभी सुविधाएं हैं उपलब्ध : श्रवण, असरगंज।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार प्रखंड क्षेत्र के चाफा गांव के वार्ड नं.-08 में रविवार को 07 लाख की लागत से निर्मित आगंनबाड़ी केन्द्र का फीता काटकर उदघाटन किया। जदयू कार्यकर्त्ताओं ने मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा  कि बाल शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आंगनबाड़ी केन्द्र का निमार्ण कराया गया है।यहां पर 40 बच्चे को शिक्षा ग्रहण कराया जायेगा।उन्होने कहा कि इस केन्द्र पर विद्या अध्ययन करने वाले सभी बच्चों को सरकार की सारी सुविध दी जायेगी। यह प्ले स्कूल है। जहां बच्चो को शिक्षा के साथ मानसिक विकास हेतु मनोरंजन की सुविधा भी दी जायेगी। उन्होने आगे कहा कि मनरेगा का जितना भी योजना है और हो रहा है। उसकी समीक्षा के लिए हम आये हुए है। सरकार गांव की तरफ योजना चला रहे है। इसी बहाने ग्रामीणों एवं कार्यकर्त्ता से मिलना जुलना भी हो जाता है। कोरोना पर उन्होने कहा कि हम भगवान से दुआ करते है कोरोना उपर ही उपर चला जाय। आपस में सबके बीच प्रेम व भाईचारा बना रहे। कोरोना से बचाव को मास्क लगाये सोशल डिस्टेंस का पालन करे। सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना बिहार के नेता का मुददा है। यह मुददा विधान सभा,विधान पाषर्द से पारित है। बिहार के लोगों का मुददा है। बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है। विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बन रहे है, मुख्यमंत्री आवास बन रहे है। राशन किराशन का जो कार्ड बन रहा है।इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार सरकार भारत सरकार जो कार्य कर रहे है। उससे कोविड से बचाव के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर   पूर्व विधयक अनंत कुमार सत्यार्थी, जिला उपविकास आयुक्त संजय कुमार, तारापुर विधान सभा के पूर्व जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह, जिला जदयू अध्यक्ष संतोष सहनी, असरगंज कार्यक्रम पदाधिकारी रमण भाई, मनरेगा जेई संजय किरण, असरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ज्ञानंदन झा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य संतोष शुक्ला, रहमतपुर पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह,विनोद ठाकुर,पप्पू ठाकूर सुरेश मांझी एवं अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *