आस्था हवेली खड़गपुर

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन प्रतिमा शोभा यात्रा,

491 Views

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन प्रतिमा शोभा यात्रा,
हवेली खड़गपुर।सर्व कल्यानेश्वरी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय दिवस बुधवार पेठ प्रतिमा शोभा यात्रा बुधवार निकाला गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ भक्तजनों ने प्रतिमा भगवान बजरंगबली, राम दरबार, राधा कृष्ण, शिवलिंग को रथ पर सवार कर शिव पार्वती शिवालय, के रास्ते दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर, बासा चौक होते हुए पुणः मंदिर परिसर  शोभा यात्रा पहुंची। शोभायात्रा में भक्त जनों ने आस्था के साथ खाली पैर झूमते हुए बजरंग बली की जय, राम दरबार की जय, महाकाल की जय आदि का जयकारा लगाते  पूरे पहाड़पुर गांव का भ्रमण किया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाया। प्रतिमा रथ को पुष्प ,लताएं से सजाया गया था। शोभायात्रा में युवाओं में उत्साह उमंग देखा गया। प्रतिमा शोभा यात्रा को ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया। तत्पश्चात आचार्य बृजेश मिश्रा पुरोहित के टीम में निर्मल मिश्रा, उत्तम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा एवं सनी झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कर्मकांड प्रारंभ किया। कर्मकांड के प्रथम चरण में चतुर्लिंग गतो भद्र मंडल पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन आचार्यों ने करवाया। स्वर्गीय गोविंद सिंह के बनाए गए  मंदिर को जीर्णोद्धार परिवार ने भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। भव्य मंदिर में भगवान श्री राम दरबार ,बजरंगबली ,राधा कृष्ण ,शिवलिंग प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव का वातावरण आध्यात्मिक  बन गया ।इस उपलक्ष पर प्रोफेसर उमेश चंद्र उग्र ,प्रणब कुमार, मनोज यादव, प्रोफेसर सतीश रमन सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार सिंह, विमलेंद्र कुमार, ललन सिंह, मुन्ना सिंह ,सत्येंद्र नारायण सिंह, अश्वनी आनंद, चंद्रिका  सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह ,संजय कुमार सिंह, ज्ञान शंकर सिंह ,  मोनी सिंह, सुदर्शन कुमार सिंह आदि महिला एवं पुरुष  ग्रामीण  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *