सांसद ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जिले में जश्न,सांसद ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे देश में जदयू का होगा विस्तार : गुड्डू राइन, मुंगेर।
युवा जनता दल यूनाइटेड जिला मुंगेर के जिला अध्यक्ष शाहिद अख्तर उर्फ गुड्डू राइन ने मुंगेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मुंगेर जिले के सभी युवा साथियों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे देश में जदयू का विस्तार होगा और संगठन को एक अनुभवी नेता का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में जंगलराज को उखाड़कर सुशासन की सरकार को स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।
बधाई देने वालों में युवा सदर प्रखंड अध्यक्ष रवि पटेल, जमालपुर विधानसभा प्रभारी सोनू मंडल, मुंगेर विधानसभा प्रभारी बच्चन राज पासवान तारापुर विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह युवा प्रदेश सचिव अनुराग पटेल युवा प्रदेश महासचिव गगन सिंह युवा प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः संतोष कुमार सिंह शिव शक्ति कुमार सिंह बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्र दिवाकर कुमार मुंगेर नगर अध्यक्ष राहुल मिश्रा जमालपुर नगर अध्यक्ष आलोक कुमार हवेली खरगपुर नगर अध्यक्ष शमशाद परवेज मृत्युंजय कुशवाहा निरंजन मिश्रा अविनाश चौहान शत्रुघ्न प्रसाद यादव निगम महतो चंदन सिंह कन्हैया चौधरी सहित सैकड़ों युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया।
अबीर गुलाल लगाकर मिठाई बांट कर मनाई खुशियां, हवेली खड़गपुर संवाददाता के अनुसार :- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र मंडल के अध्यक्षता में पूर्व मुखिया गोपाल शरण सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मौके पर मनोज कुमार हिमांशु, रंजन प्रसून, विनायक प्रसाद सिन्हा, शिवनंदन चौधरी, सोनी देवी, संजय झा, पप्पू कुमार सिंह, जिच्छू मंडल, मुन्ना सिंह, अमावस्या देवी, हेमंत मंडल, अमित कुमार सिंह, पंकज मिश्रा, बबलू झा, प्रभु कुमार, विकास कुमार मंडल, संजय सिंह, शंभू यादव, धनंजय सिंह, दीपक कुमार, सुरेश पासवान एवं अन्य थे। दूसरी ओर नगर के सूर्यवंशी कंपलेक्स में प्रखंड अध्यक्ष विकास मंडल की अध्यक्षता में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर प्रखंड के सभी जदयू पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता गण एक दूसरे का मिठाई और गुलाल लगा कर खुशी जाहिर की। मौके पर जिलाअध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ सुदर्शन सिंह,जिला सचिव कुंदन सिंह, तारापुर विधानसभा प्रभारी सुजीत कुमार मुन्ना, प्रखण्ड उपाध्यक्ष बरुण भारती, युवाप्रखंड अध्यक्ष शत्रुघन यादव ,भोला यादव , मीडिया सेल के आशीष, डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं अन्य थे।