तारापुर राजनीति

भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक,

602 Views

भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक,

 तारापुर।
 प्रखंड के धौनी गांव में भारतीय जनता पार्टी तारापुर मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनीत सिंह की अध्यक्षता में की गयी ।  मुख्य अतिथि  भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में हिस्सा लिये जबकि विशष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामखेलावन शर्मा,धर्मवीर यादव व मनमोहन चौधरी मौजूद रहे.कार्यक्रम का संचालक महामंत्री शंभू केसरी ने किया ।   भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने पूर्व के कार्यक्रमों की जानकारी ली एवं आगामी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक उपस्थित पदाधिकारीयो को जानकारी दिये।                विशिष्ठ अतिथि रामखेलावन शर्मा ने भाजपा के इतिहास पर विस्तारपूर्वक बताया एवं कहा भाजपा का विकास में  कार्यकर्त्ताओं के त्याग, तपस्या व मेहनत हैं, जिसकी वजह से ही आज भाजपा क्षितिज तक पहुंची है। धर्मवीर यादव ने कहा कोरोना महामारी में जिन लोगो ने अपनो को खोया उनके साथ पार्टी और सरकार दोनो हैं ।जबकि मनमोहन चॉधरी ने अपने संबोधन मे बताया कि कांग्रेस शाशनकाल मे जो काम 60 वर्षे मे  नही हो सका उसे भाजपा ने मात्र सात साल मे कर दिखाया ,अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष विनीत सिंह ने आत्म निर्भर मंडल पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में जिला आईटी संयोजक साहिल राज, डॉ. बलदेव कुशवाहा,डॉ. विद्यानंद सिंह,डॉ. चंद्रशेखर वर्मा,ममता कुमारी,भूपेश कुमार,मोनू कुमार,ई. विक्रम कुमार यादव,अंतेश दुबे,नित्यानंद कुमार,संजय शाह,चंदन कुमार यादव,सुबोध शर्मा,सन्नी कुमार,लाल जी सहित दर्जनो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन डा. बलदेव प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापण के साथ किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *