तारापुर राजनीति

निरंजन कुमार सिंह ने की लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण, 

673 Views

निरंजन कुमार सिंह ने की लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण, 
 तारापुर।निषाद समाज के कर्मठ युवा नेता निरंजन कुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उनके साथ दिलीप कुमार तिवारी और वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी लोजपा के हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने उन्हें पार्टी का अंग वस्त्र देकर सदस्यता ग्रहण कराई।     तारापुर पार्टी कार्यालय में सामान्य समारोह के जरिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ । राष्ट्रीय सचिव श्री सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता पर आस्था जताते हुए लोजपा का दामन थामा है।  यह कहा कि निरंजन कुमार सिंह पिछले चुनाव में मुंगेर के सांसद ललन सिंह को निषाद समाज का वोट एक मुफ्त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है । सांसद की आशीर्वाद यात्रा के दौरान श्री सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इशारों में कहा कि पार्टी सभी जातियों की है । जो साथी अपने बलबूते पर पार्टी को मजबूत करने की भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आशीर्वाद यात्रा के क्रम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  ज्यादा संभावना है की पार्टी वैसे ही मजबूत साथी को विधानसभा चुनाव में टिकट देगी ।       आशा व्यक्त किया कि श्री सिंह चिराग पासवान के कार्यक्रम को मजबूती से पार्टी में लागू करेंगे। दिलीप कुमार तिवारी, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संभावित प्रदेश उपाध्यक्ष चंडी निषाद, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने में मजबूत भूमिका का निर्वहन किया है। पार्टी में शामिल नेताओं ने पार्टी की नीतियों तथा चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। मौके पर कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भी  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *