मुंगेर राजनीति

जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक,

511 Views

जदयू कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक,
 तारापुर।जनता दल यूनाइटेड तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक शहर के स्थानीय रेस्ट हाउस में हुई।   अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जय कृष्ण सिंह ने की।  संचालन जिला प्रवक्ता मनोज कुमार रघु कर रहे थे।  जिलाध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा कि  आने वाले दिनों में तारापुर विधानसभा का उपचुनाव होना है।  अपने समर्थकों से पार्टी की मजबूती के लिए  बैठक की गई।  इसके बाद पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष के साथ अलग से बैठक करेंगे।       

बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को मुद्दा बनाकर हम तारापुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित मंडल के प्रभारियों को जिलाध्यक्ष के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।बैठक में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष स्वर्ण लता गुप्ता, विधानसभा के प्रभारी अशोक मंडल, नवीन कुमार सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, विकास मंडल, कमल नयन सिंह, रामनाथ सिंह, कृष्ण नंदन सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए।  बैठक की समाप्ति के बाद स्व. विधायक मेवालाल चौधरी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *