खास खबर मुंगेर

जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुने 33 मामले,डीएम ने दिया संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश, 

694 Views

जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुने 33 मामले,डीएम ने दिया संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश, मुंगेर।जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के कार्यक्रम में  जिला पदाधिकारी  नवीन कुमार ने 33 मामलों को सुना। विभिन्न प्रकार के समस्याओं से जुड़े मामलों में जिला पदाधिकारी ने अलग अलग संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिये। निजी जमीन पर सरकारी सड़क निर्माण, लगत जमाबंदी कायम करने का मामला, रैयती जमीन पर पर्चा देने का मामला, राशन कार्ड, भूमि विवाद के अन्य मामले, जलापूर्ति बाधित करने के मामलो, भवनहीन विद्यालय के संबंध में आदि मामले आज फरियादियों द्वारा उठाये गये। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निदेश दिया। कई मामलों में उन्होंने जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को ट्रांसफर किया गया। आपसी जमीनी विवाद को लेकर उठाये गये मामलों में अपर समाहर्ता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं थाना पुलिस को निदेश दिया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता  विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त  संजय कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  सुधा गुप्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी  अपर्णा भारती, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी  दिनेश कुमार  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *