अपराध मुंगेर

जमुई का वांछित नक्सली विजय रजक मुंगेर में गिरफ्तार,

853 Views

जमुई का वांछित नक्सली विजय रजक मुंगेर में गिरफ्तार,सन्मार्ग मुंगेर।जमुई का वांछित नक्सली विजय रजक मुंगेर में गिरफ्तार किया गया उपरोक्त बातों की जानकारी एएसपी अभियान राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के पैरों मंडल निवासी बनो रजक का पुत्र विजय रजक जमुई जिला के खैरा थानां कांड संख्या -203/21 दिनांक 26-06-2021  3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 16/17/18/19/20/21/22 यूपीए एक्ट  में वांटेड है। इनके ऊपर अन्य कांडों के सम्बंध में पता किया जा रहा है।
उन्होंने बताया विजय रजक कई साल से नक्सलियों के लिए काम कर रहा था। वह नक्सलियों को कैडर भेजता था। वह अब तक आधा दर्जन से अधिक लड़कों को नक्सली संगठन में भेज चुका था। इसका सीधा जुड़ाव कुख्यात नक्सली कमांडर सुरेश कोड़ा, बहादुर कोड़ा, अर्जुन कोड़ा, परवेज दा आदि के साथ था।गिरफ्तारी अभियान में एआरजी एवं अभियान दल दो एवं तीन जमालपुर शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *