जेडीयू के अतुल कुमार लोजपा में हुए शामिल,
तारापुर।
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान में आस्था व्यक्त करते हुए जदयू नेता सहित कई पार्टी के नेता लोजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जेडीयू अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सदस्य अतुल कुमार ने पार्टी छोड़ लोजपा की सदस्यता ग्रहण किया। चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्होंने लोजपा में आये। खुद चिराग पासवान ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। 18 जुलाई को पटना में सदस्य बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अतुल कुमार तारापुर विधानसभा क्षेत्र के बलुआही गांव के प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। इनके पार्टी में आ जाने से क्षेत्र में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के पारिवारिक सदस्य होने के कारण अतुल कुमार का लोजपा में आना विशेष महत्व रखता है।सांसद प्रतिनिधि शेखर चौधरी असरगंज प्रखंड अध्यक्ष शंभु मंडल पूर्व सांसद प्रतिनिधि शशि शेखर राणा कथा दलित सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान ने उन्हें बधाई दिया है।
