आस्था हवेली खड़गपुर

पूर्व महासचिव सह अधिवक्ता शिशिर कुमार सिन्हा को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि,

575 Views

पूर्व महासचिव सह अधिवक्ता शिशिर कुमार सिन्हा को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि,
हवेली खड़गपुर।अनुमंडल कार्यालय स्थित विधिज्ञ संघ के सभागार में  अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सह पूर्व महासचिव शिशिर कुमार सिन्हा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि पूर्व महासचिव शिशिर कुमार सिन्हा का निधन बीते 28 अप्रैल को उनके निवास स्थान में रतैठा में हो गई थी। जिसको लेकर  विधिक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम का संचालक अधिवक्ता शैलेश कुमार,  पद्माकर कुमार वर्मा एवं राजेश कुमार सिंह ने किया।          मौके पर  विधिज्ञ संघ संघ के वर्तमान महासचिव गणेश तांती, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शाह, डा. सुरेश कुमार, सीताराम पासवान, नरेश तांती, रामदुलार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अपार्नेश  कुमार सिन्हा, वरुण यादव, संजय कुमार सुमन, शशि भूषण गुप्ता, रामखेलावन रविदास, हरे कृष्ण पासवान, जनार्दन वर्मा, राजेंद्र चौधरी, श्याम कुमार सिन्हा, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, नवीन कुमार, अधिवक्ता लिपिक राजेंद्र बिंद, विश्वनाथ झा, टंकक सनी सिन्हा, शैलेश कुमार, गोलू कुमार एवं अन्य  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *